रायपुर: शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा, डेयरी कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

रायपुर: शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा, डेयरी कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डेयरी संचालक चिंटू साहू ने देर रात थाने में सूचना दी कि उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे डेयरी में मौजूद नहीं हैं। जब उनके कमरे की जांच की गई तो फर्श पर खून फैला हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया झगड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान सामने आया कि दोनों कर्मचारियों के बीच तेज विवाद और मारपीट हुई थी। झगड़े के दौरान दुर्गेश बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी सन्नी उसे ऑटो में बैठाकर वहां से ले गया।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

अस्पताल में मृत घोषित
पुलिस ने तलाश के दौरान आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा अस्पताल में पाया। पूछताछ में सन्नी ने बताया कि दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। झगड़े में उसने लोहे की रॉड और धारदार औजार से हमला किया। घायल दुर्गेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

आरोपी और मृतक की पहचान

  • आरोपी: सन्नी साहू (22 वर्ष), निवासी कचना, पेशे से दूध वितरण का कार्य
  • मृतक: दुर्गेश धृतलहरे, निवासी ग्राम परसवानी, थाना खरोरा, पेशे से ट्रैक्टर चालक

दोनों युवक डेयरी परिसर में ही रहकर काम कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच