पंजाबी सिंगर बी प्राक को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा

पंजाबी सिंगर बी प्राक को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी, चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बी प्राक को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस धमकी के बाद सिंगर और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, बी प्राक का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में रहता है। धमकी मिलने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस से ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत की गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से ले रही हैं और जल्द ही एफआईआर दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
धमकी के बाद पुलिस द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है और बी प्राक के परिवार की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ी इस धमकी की तकनीकी और इंटेलिजेंस जांच भी की जा रही है। बी प्राक, जो अपने भावनात्मक गानों और बॉलीवुड-पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ी पहचान रखते हैं, इससे पहले कभी इस तरह के विवाद में नहीं रहे हैं। ऐसे में इस धमकी ने इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी और दोषियों तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे।

Tags:

Latest News

Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच
10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?
300 करोड़ स्वाहा, फिर भी पर्यटक नदारद: बाघ-शेर पालने अब उद्योगपतियों के आगे हाथ फैलाएगा वन विभाग
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की 2008 वाली शिक्षक भर्ती का मामला राजभवन पहुंचा; सांसद तनुज पुनिया ने राज्यपाल से मांगी दोषियों पर कार्रवाई, पूर्व कुलपति सच्चिदानंद जोशी और सिलेक्शन कमेटी पर लटकी तलवार
Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें पूजा विधि और पुण्य काल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद