बघमरा के जंगल में पुलिस की रेड, 8 जुआरी धरे गए, सरगना टीपू खान फिर चकमा देकर हुआ फरार

बघमरा के जंगल में पुलिस की रेड, 8 जुआरी धरे गए, सरगना टीपू खान फिर चकमा देकर हुआ फरार

बिलासपुर। शहर में पुलिस के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब जुआरी सड़कों और घरों को छोड़कर जंगलों का रुख करने लगे हैं। बेलगहना पुलिस ने बुधवार को बघमरा के घने जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस को आता देख वहां भगदड़ मच गई। जवानों ने घेराबंदी करके 8 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि फड़ चलाने वाला शातिर बदमाश अनवर उर्फ टीपू खान अपने एक साथी के साथ पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से सवा लाख रुपये के करीब कैश और गाड़ियां जब्त की हैं।

जंगल को बना लिया था जुए का अड्डा

बघमरा का जंगल इन दिनों जुआरियों की पहली पसंद बना हुआ था। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि जंगल के भीतर बड़े पैमाने पर हार जीत का दांव लगाया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी पेड़ों और झाड़ियों के पीछे भागने लगे, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आठ लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि खोंगसरा का पुराना बदमाश टीपू खान अपने साथियों के साथ मिलकर यह धंधा चला रहा था।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश


लोकेशन बदल-बदल कर चलता था खेल

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल


पकड़े गए जुआरियों ने बताया कि टीपू खान बड़ा शातिर है, वह रोज अपनी लोकेशन बदल देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमा में जाकर भी फड़ सजाया जाता था। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि फरार आरोपी टीपू खान और प्रकाश केंवट की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने इस बार जुआ एक्ट के साथ संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं ताकि इन आदतन अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।

बरामदगी और कार्रवाई का ब्योरा


कुल नकद बरामद: 1 लाख 18 हजार 700 रुपये
मोबाइल जब्त: 7 नग
गाड़ियां जब्त: 3 मोटरसाइकिल
कुल गिरफ्तारी: 8 जुआरी
फरार आरोपी: अनवर उर्फ टीपू खान और प्रकाश केंवट

साहब के आने से पहले ही भाग निकला टीपू

हैरानी की बात यह है कि पुलिस की इतनी बड़ी फौज पहुंचने के बाद भी मुख्य आरोपी टीपू खान कैसे भाग निकला, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच