पस्टरों द्वारा परिवार का बहिष्कार , न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश , 7 पर एफआईआर दर्ज

 पस्टरों द्वारा परिवार का बहिष्कार , न्यायिक मजिस्ट्रेट का  आदेश , 7 पर  एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। कोटा से एक ऐसा मामला सामने आया हैं  जहाँ चर्च के पस्टरों द्वारा एक परिवार का बहिष्कार कर दिया हैं , पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं ,  मामला कोटा स्थित सीएनआई चर्च की नई कमेटी के पास्टर सहित सात पदाधिकारियों के खिलाफ एक परिवार का कथित सामाजिक बहिष्कार करने का हैं , जहाँ मानसिक प्रताड़ना देने और सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार से संबंध नहीं रखने का संदेश प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर कोटा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला कोटा के मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च से जुड़ा है। शिकायतकर्ता हरीश लाल ने आरोप लगाया है कि चर्च की नई कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर मानसिक प्रताड़ना दी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर लोगों से अपील की गई कि वे परिवार से किसी भी प्रकार से संपर्क न रखें और ना ही  उनके सुख-दुख में भी शामिल हों।

शिकायत के अनुसार पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर हरीश लाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीप्ति बरवा की अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए कोटा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सौरभ पीटर्स, राजा सालोमान दास, अनिल मसीह, थियोडोर पीटर्स, सुनीलेश पीटर्स, सुलेमान दास और पास्टर मनीष आर. मसीह के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह

हरीश लाल का कहना है कि नई कमेटी बनने के बाद पिछले दो वर्षों से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके अनुसार 17 जनवरी को चर्च परिसर में आयोजित बैठक में उन पर क्रिसमस और ईस्टर जैसे धार्मिक पर्वों का अपमान करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को ‘नॉट इन गुड स्टैंडिंग’ घोषित कर सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

शिकायतकर्ता का आरोप है कि डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़, रायपुर के बिशप ने स्पष्टीकरण जारी कर इस बहिष्कार को अवैध और असंवैधानिक बताया था, लेकिन इसके बावजूद चर्च कमेटी ने आदेश का पालन नहीं किया। हरीश लाल का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने मिशन कंपाउंड स्थित उनके कार गैरेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया हैं , जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निर्देशानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप