धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरी , किसान की मौत

धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरी , किसान की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच  एक दुखद खबर सामने आई है। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गाँव में शोक का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतू निवासी धरमदास यादव (65 वर्ष) रविवार सुबह करीब 9 बजे अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने पहुंचा  था । दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कडकने लगी । बारिश से बचने के लिए धरमदास यादव खेत के पास छांव की ओर बढने लगे, तभी  तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने किसान को खेत में गिरा देखकर तत्काल इसकी  सूचना परिजनों को दी। इसके बाद कोनी थाना पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें तथा बिजली चमकने और गरजने के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

Read More मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम
जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार