कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले 90 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, 12 आदतन बदमाशों को भेजा जेल

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले 90 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, 12 आदतन बदमाशों को भेजा जेल

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले बदमाशों के खिलाफ रविवार की सुबह पुलिस ने अभियान चलाया, जिसके बाद  अपराधियों में हड़कंप मच गया। तडके सुबह ही पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय हो गईंl इसके बाद चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 90 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कई आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ती चाकूबाजी, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था। अभियान के लिए पहले से बदमाशों की सूची तैयार की गई थी और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाई गई थी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का सत्यापन किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए 90 लोगों की जांच और सत्यापन के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 12 आदतन बदमाशों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस को दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार भी बरामद हुए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों के घरों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में कानून का भय कायम हो।

Tags:

Latest News

जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस