बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में कुख्यात माओवादी कमांडर पापाराव ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में कुख्यात माओवादी कमांडर पापाराव ढेर

बीजापुर: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में चल रही इस मुठभेड़ में अब तक दो माओवादी मारे जा चुके हैं, जबकि मौके से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।

सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरते हुए नक्सलियों के खिलाफ सर्च और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन तेज कर दिया है। जंगलों में भारी फोर्स की तैनाती की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी कमांडर पापाराव को ढेर कर दिया गया है। उसके पास से AK-47 राइफल भी बरामद की गई है। पाप्पा राव कई नक्सली वारदातों में शामिल था और उस पर सुरक्षा एजेंसियों की लंबे समय से नजर थी।

सूत्रों के अनुसार, इलाके में अभी भी कुछ माओवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है। अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे ऑपरेशन को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रही हैं और जल्द ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

Tags:

Latest News

CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित
'जजों को IPC की धाराएं तक नहीं पता?’ हाई कोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, आरोपी और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस
CG Weather Update: बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली! छत्तीसगढ़ के मौसम पर IMD की नजर, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
Durg Garba Controversy: गरबा नाइट में बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी; वीडियो वायरल
Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच