झारखंड शराब घोटाला: सिंघानिया के खुलासे से छत्तीसगढ़ आबकारी में हड़कंप , जाने क्या है पूरा मामला

झारखंड शराब घोटाला: सिंघानिया के खुलासे से छत्तीसगढ़ आबकारी में हड़कंप , जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर/रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसके बाद अब पुलिस छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सिंघानिया से पूछताछ के आधार पर छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के दो कर्मचारियों और एक मुख्य मास्टरमाइंड अधिकारी पर आंच आने वाली है। सिंघानिया को रांची में विशेष न्यायालय में पेश कर 23 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था जिसके बाद सिंघानिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। 

              पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रांची कोर्ट में पेश किया था। एसीबी ने हाल ही में सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले, निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ भी वारंट लिया गया था। झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। 17 जून को एसीबी ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश सहित कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

सिंघानिया ने किए चौंकाने वाले खुलासे, छत्तीसगढ़ कनेक्शन पर फोकस

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

सूत्रों का दावा है कि झारखंड एसीबी की पूछताछ में सिद्धार्थ सिंघानिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कथित तौर पर बताया है कि छत्तीसगढ़ एसीबी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अपराध दर्ज करवाया। सिंघानिया ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी डायरी जब्त कर उसमें जबरन बातें लिखवाई गईं। इन गंभीर आरोपों के बीच, सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि सिंघानिया से इनपुट के आधार पर, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के दो कर्मचारी लगभग चार महीने तक झारखंड में रहकर वहां शराब बिक्री का पूरा सेटअप तैयार करने में शामिल थे। इसके अलावा, इस पूरे घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड के रूप में छत्तीसगढ़ के ही एक बड़े अधिकारी का नाम सामने आ रहा है।

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

            इन खुलासों के आधार पर, अब पुलिस छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस छत्तीसगढ़ के एक बड़े अधिकारी सहित जेल में बंद कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है आगे की विवेचना में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Tags:

Latest News

Guru-Chandra Navpancham Yog 2026: 16 सितंबर को गुरु-चंद्रमा बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत Guru-Chandra Navpancham Yog 2026: 16 सितंबर को गुरु-चंद्रमा बनाएंगे नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं
अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति