मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर

मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई । प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । मौके से युवक के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि 'गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं।' पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

होटल के कमरे में मिला शव

घटना तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल की है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो सरकंडा क्षेत्र के कुर्मी भवन के पास का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शिव शंकर शनिवार को होटल के रूम नंबर 205 में ठहरा था। रात में भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया।

कमरे से बाहर नहीं निकला तो हुआ शक

रविवार सुबह होटल कर्मचारी सफाई के लिए कमरे तक पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और दोपहर तक युवक के बाहर नहीं आने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

दरवाजा तोड़ने पर सामने आया मामला

सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर युवक का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा था, 'मेरा नाम शिवशंकर शर्मा है। मैं होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल के रूम नंबर 205 में हूं। गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं। आज मैं अपनी जान दे रहा हूं।'

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा l

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल