रायपुर में पकड़ाया हुक्का का बड़ा जखीरा,व्यक्ति को पकड़ा गया रंगे हाथ...
रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का का बड़ा जखीरा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह हुक्का और उससे संबंधित सामग्री अवैध रूप से गोदाम में रखी गई थी और इसका उपयोग हुक्का बारों में किया जा रहा था।
पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में फ्लेवर, हुक्का पाइप, चारकोल और अन्य उपकरण बरामद किए गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सामग्री बिना किसी लाइसेंस के रखी गई थी और इसे अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था।
बता दे की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा वही पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा पाया गया। जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हुक्का बारों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी
