Sonipat Bomb Threat: कोर्ट, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Sonipat Bomb Threat: कोर्ट, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल सामने आया। धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। संवेदनशील सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जबकि ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसकी मंशा का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

DLSA की आधिकारिक ई-मेल पर आया धमकी भरा संदेश
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सोनीपत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब 11:06 बजे प्राप्त हुआ। ई-मेल भेजने वाले ने अपना नाम "बैरी बेकर" बताया है। संदेश में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और कुछ स्कूलों को अलग-अलग समय पर निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली स्थित संसद भवन का भी उल्लेख किया गया है।

ई-मेल में अलगाववादी नारे और भड़काऊ संदेश 
अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी नारे लिखे गए हैं। साथ ही कई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां भी दर्ज हैं।ई-मेल में 5 अगस्त और 15 अगस्त के आसपास विस्फोट करने जैसी धमकियों का भी उल्लेख किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन दावों की गंभीरता और विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं।

Read More CG-RERA का बड़ा आदेश: प्लॉट खरीदार को मिलेगा 6.87 लाख रुपये ब्याज, हर महीने 7,314 रुपये देने के निर्देश

जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क
धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जिला न्यायालय, लघु सचिवालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के तकनीकी स्रोत, आईपी एड्रेस और प्रेषक की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ई-मेल किसी वास्तविक खतरे से जुड़ा है या महज अफवाह फैलाने की कोशिश है।

Read More छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

जांच जारी, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल की उत्पत्ति और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Tags:

Latest News

NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई