CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री साय, मेदांता अस्पताल में विधायक किरण सिंह देव का जाना हाल; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग विकास परियोजनाओं पर चर्चा

CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री साय, मेदांता अस्पताल में विधायक किरण सिंह देव का जाना हाल; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग विकास परियोजनाओं पर चर्चा

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का हालचाल जाना और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ राज्य की रेलवे परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, केंद्र-राज्य समन्वय और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन इसे राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

मेदांता अस्पताल पहुंचकर विधायक किरण सिंह देव का जाना हालचाल
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में सक्रिय रूप से लौटने की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।CM Sai meeting PM Narendra Modi in Delhi

Read More अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई अहम बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में राज्य की नई रेल परियोजनाओं, लंबित रेल लाइनों, रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे।

Read More 1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव

'रेल नेटवर्क विकास की रीढ़ है' : मुख्यमंत्री साय
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख खनिज, औद्योगिक और कृषि राज्यों में शामिल है। ऐसे में रेलवे नेटवर्क का विस्तार केवल परिवहन तक सीमित नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, पर्यटन, कृषि विपणन और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली दौरे से क्या संकेत?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। प्रधानमंत्री से संवाद, रेल परियोजनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक और पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात ने यह संकेत दिया कि राज्य सरकार विकास परियोजनाओं के साथ-साथ संगठन और जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य एवं सहयोग को भी प्राथमिकता दे रही है।

Tags:

Latest News

Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस