सर्पदंश के बाद अब SC-ST एक्ट में फर्जीवाडे की सुगबुगाहट, FIR दर्ज कराकर सरकारी मुआवजा डकारने का खेल, सीपत की एक महिला पर शक !

सर्पदंश के बाद अब SC-ST एक्ट में फर्जीवाडे की सुगबुगाहट, FIR दर्ज कराकर सरकारी मुआवजा डकारने का खेल, सीपत की एक महिला पर शक !

 

  • विधानसभा में पेश आंकड़े: 3 साल में एससी-एसटी एक्ट के 2455 केस दर्ज, इनमें 1013 मामले रेप के।
  • राष्ट्रीय जगत विजन की पड़ताल में बड़ा खुलासा- सरकारी मुआवजे के लिए लिखवाई जा रही झूठी रिपोर्ट।
  • बिलासपुर के 17 करोड़ के सर्पदंश घोटाले की तरह ही रची जा रही खजाने में सेंध लगाने की साजिश।

बिलासपुर। बिलासपुर में सरकारी मुआवजे की राशि हड़पने के लिए एक के बाद एक नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में जिले के अंदर 17 करोड़ रुपये का सर्पदंश मुआवजा घोटाला सामने आया था। अब इसी तर्ज पर एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट का गलत इस्तेमाल कर सरकार से मिलने वाली सहायता राशि निकालने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय जगत विजन को मिली जानकारी के अनुसार, जिले में इस एक्ट का फायदा उठाकर जबरन या झूठी एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जा रही है।

सीपत की महिला है सरगना, अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

Read More Korba News: दशहरा मैदान में डांस को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे सीपत इलाके की एक महिला मास्टरमाइंड का काम कर रही है। यह महिला ग्रामीण इलाकों की महिलाओं से झूठी शिकायतें दर्ज करवाती है। इसके बाद मुआवजे की राशि स्वीकृत कराकर उसका अपने स्तर पर उपयोग कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अगर पूरे जिले के आंकड़े निकालकर गहराई से जांच की जाए, तो एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। सर्पदंश मामले की तरह ही इस खेल में भी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी और अन्य प्रशासनिक अमले की भूमिका पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Read More सहकारी बैंकों में 60% स्टाफ खत्म: 1000 से घटकर 400 पर सिमटे कर्मचारी, 70 ब्रांचों में 2-3 लोगों के भरोसे कामकाज; अनुकंपा नियुक्ति की 35 फाइलें सालों से दबीं

विधानसभा में पेश आंकड़े चौंकाने वाले

बीते 12 मार्च को विधानसभा में सरकार ने लिखित प्रश्नोत्तर के दौरान एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज अपराधों के आंकड़े पेश किए थे। 1 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2026 के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों से मिले रिकॉर्ड के अनुसार 2455 केस दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की संख्या सबसे अधिक है। कुल मामलों में से करीब 41 प्रतिशत यानी 1013 केस सिर्फ रेप के हैं। यानी करीब-करीब हर तीन में से एक मामला रेप का बताया गया है। इसके अलावा हत्या के 73, मारपीट कर चोट पहुंचाने के 380, गंभीर चोट के 60 और अपहरण के 30 मामले दर्ज किए गए हैं।

सर्पदंश घोटाले जैसा ही है काम करने का तरीका

मुआवजा हड़पने का यह तरीका बिल्कुल बिलासपुर के हालिया सर्पदंश घोटाले जैसा ही है। उस मामले में भी 2021 से 2024 के बीच 431 सामान्य मौतों को सांप काटने से हुई मौत बताकर 17 करोड़ 24 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उस प्रकरण में सिम्स की डॉक्टर, वकील, लिपिक और दलालों का पूरा रैकेट काम कर रहा था। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार-चार लाख रुपये बांटे गए। अब एससी-एसटी एक्ट के तहत भी झूठे मुकदमों का जाल बुनकर सरकारी राशि हड़पने का एक नया नेक्सस सामने आ रहा है।

 

Tags:

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज