Surajpur News: प्रेमी की तलाश में थाना पहुंची युवती, मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप; पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Surajpur News: प्रेमी की तलाश में थाना पहुंची युवती, मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप; पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिहारपुर थाना परिसर में एक युवती अपने प्रेमी की तलाश की मांग लेकर पहुंची, लेकिन जब उसे तत्काल समाधान नहीं मिला तो वह थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से पुलिस महकमे और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

प्रेमी के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंची थी थाने
जानकारी के अनुसार, युवती का अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक कथित तौर पर घर छोड़कर चला गया। युवती अपने प्रेमी की तलाश कराने की मांग लेकर बिहारपुर थाने पहुंची और पुलिस से उसे जल्द खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन युवती तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।

अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी, थाना परिसर में मची अफरा-तफरी
कुछ ही देर बाद युवती अचानक थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे ऊंचाई पर चढ़ते देख पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

Read More 1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव

पुलिस ने धैर्य से संभाली स्थिति
पुलिस अधिकारियों ने पहले युवती से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की। काफी देर तक समझाइश देने के बावजूद जब वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, तो प्रशिक्षित पुलिसकर्मी सावधानी के साथ टावर पर चढ़े और उसे सुरक्षित नीचे ले आए। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Read More बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार