Kaithal Bribery Case: डेयरी लोन के लिए किसान से मांगी 30 हजार रिश्वत, ACB ने पशु चिकित्सक को रंगे हाथों दबोचा

Kaithal Bribery Case: डेयरी लोन के लिए किसान से मांगी 30 हजार रिश्वत, ACB ने पशु चिकित्सक को रंगे हाथों दबोचा

कैथल। हरियाणा के कैथल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी पशु चिकित्सक को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर पर आरोप है कि उसने डेयरी लोन के लिए जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने के बदले किसान से रिश्वत मांगी थी। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेयरी लोन के बदले मांगे 30 हजार
जानकारी के मुताबिक, सेंगरी गांव निवासी किसान राममेहर ने अपनी डेयरी की भैंसों पर बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक की प्रक्रिया के तहत पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट आवश्यक था, जिस पर पट्टी अफगान में तैनात वेटनरी सर्जन डॉ. अंकुर के हस्ताक्षर होने जरूरी थे। किसान का आरोप है कि 15 जुलाई को जब वह हेल्थ सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर कराने डॉक्टर के पास पहुंचा, तो डॉक्टर ने 30 हजार रिश्वत की मांग की। उस समय किसान के पास पैसे नहीं थे, इसलिए डॉक्टर ने हस्ताक्षर तो कर दिए, लेकिन बाद में लगातार रिश्वत की रकम मांगता रहा।

दिन में कई बार फोन कर बनाता था दबाव
पीड़ित किसान के अनुसार, आरोपी डॉक्टर रोजाना 10 से 12 बार फोन कर पैसे मांगता था। इतना ही नहीं, वह कई बार सीधे डेयरी पर पहुंचकर भी रिश्वत देने का दबाव बनाता था। लगातार हो रही इस परेशान करने वाली मांग से तंग आकर किसान ने गुरुवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराई।

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

विश्वकर्मा चौक पर बिछाया गया ट्रैप
शिकायत मिलते ही ACB की टीम ने ट्रैप प्लान किया। किसान को रिश्वत की रकम देकर आरोपी डॉक्टर के पास भेजा गया। उस समय डॉक्टर विश्वकर्मा चौक के पास एक ब्ला-ब्ला कैब से चंडीगढ़ जाने वाली सवारियां लेकर जा रहा था।

Read More Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद

जैसे ही आरोपी गाड़ी से उतरा और किसान से रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए ACB अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कैब में मौजूद तीन यात्रियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।

टीम को देखकर भागने लगा आरोपी
ACB के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि टीम को देखते ही आरोपी डॉक्टर ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

मीडिया के सामने मुंह ढकने से किया इनकार
गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया ने आरोपी की तस्वीर लेनी चाही, तो वह हाथ पीछे बांधकर कैमरे के सामने खड़ा हो गया। ACB अधिकारियों ने उसे चेहरा ढकने के लिए रुमाल दिया, लेकिन आरोपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि "इसकी कोई जरूरत नहीं है।"

रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ
ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि क्या उसने पहले भी किसी किसान या अन्य व्यक्ति से इसी तरह रिश्वत वसूली है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Tags:

Latest News

Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस