Jashpur POCSO Case: रिश्तों को शर्मसार करने वाले पिता को उम्रकैद, 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म मामले में जशपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

Jashpur POCSO Case: रिश्तों को शर्मसार करने वाले पिता को उम्रकैद, 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म मामले में जशपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज एक बेहद संवेदनशील मामले में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पाए गए 42 वर्षीय कलेश्वर राम विश्वकर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) एवं विशेष पॉक्सो न्यायालय, जशपुर के न्यायाधीश जनार्दन खरे ने सुनाया।

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना कांसाबेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिता पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत के आधार पर थाना कांसाबेल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

गिरफ्तारी से लेकर चालान तक तेज कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसका चिकित्सीय परीक्षण, न्यायालय में बयान और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। आरोपी को 2 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने 17 जून 2026 को न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) पेश किया।

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

20 गवाहों के बयान बने अहम आधार
अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 20 गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। न्यायालय ने पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

जांच और पैरवी की सराहना
इस मामले की विवेचना थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार ने की, जबकि न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार तिर्की ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। पुलिस का कहना है कि त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन के कारण मामले का शीघ्र परीक्षण संभव हो सका।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर 'जीरो टॉलरेंस'
जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति जशपुर पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध विवेचना और प्रभावी अभियोजन के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tags:

Latest News

सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश? सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?
अधीक्षक गायब तो ठप हुई छात्रावास की व्यवस्था! न खाना मिला, न सुरक्षा का भरोसा… 40 में से 38 छात्राएं घर लौटने को मजबूर
‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार
CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल
NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर 29 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप, रेत खदान और कैंटीन ठेका दिलाने के नाम पर रकम लेने की शिकायत
कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित
नाबालिग से जुड़े अपराध में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन; TI और ASI सस्पेंड
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Poco X8 5G Launched: 9,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस POCO X8, ₹29,999 से शुरू हुई कीमत
Sea Buckthorn Nutrition: पोषक तत्वों का पावरहाउस है सी बकथॉर्न, जानें इसमें कितने विटामिन-मिनरल और कैसे करें सेवन
बिलासपुर नगर निगम: एमआईसी के भरोसे सत्ता, पांच महीने से पार्षदों को सदन से रखा दूर
आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज