धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, फेसबुक में पोस्ट कर मचा रहा था बवाल, मोबाइल और सिम सहित आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, फेसबुक में पोस्ट कर मचा रहा था बवाल, मोबाइल और सिम सहित आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत कुमार बेदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर फेसबुक के माध्यम से हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणियां करने का आरोप है। मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट, मामला पहुंचा थाने

17 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह (54) ने थाना कुनकुरी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को फेसबुक पर हेमंत बेदी नामक व्यक्ति के अकाउंट से एक पोस्ट देखी, जिसमें हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई और लोगों में आक्रोश की स्थिति निर्मित हुई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Read More स्कूल की लापरवाही ने ली 10 साल के मासूम की जान, झूला झूलते ही थम गई जिंदगी, दो शिक्षक निलंबित

अपराध दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Read More क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?

शिकायत के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार बेदी के खिलाफ बीएनएस की धारा 199 एवं 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, टीम ने पकड़ा

जांच के दौरान आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस पहुंचाने के लिए पुलिस टीम उसके पास पहुंची। टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर 17 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख
Chhattisgarh News: जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, राशन भी बंद! पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खाद्य मंत्री से मांगा जवाब
नवरात्रि उत्सव में हुड़दंग पड़ा भारी! युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप पर युवकों की पिटाई का वीडियो चर्चा में
Gariaband News: रायपुर के अस्पताल से गायब हुआ युवक बिलासपुर में मिला? 10 दिन बाद घर लौटा तो सुनाई खौफनाक आपबीती
अट्टहास शक्तिपीठ: जहां मां सती के अधर गिरने की है मान्यता, विशाल शिला में पूजी जाती हैं मां फुल्लरा
IND vs NZ 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या करना होगा इंतजार? जानिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
मातारानी की विदाई पर सिंदूर से रंग जाते हैं चेहरे, जानिए सिंदूर खेला की इस परंपरा का रहस्य
Balodabazar News: घर की रसोई से कार की डिग्गी तक गांजे का जाल! 15.5 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur News: नौकरी छोड़ने से पहले कैश का हिसाब मांगना पड़ा भारी? रायपुर में कर्मचारी ने मालिक-मैनेजर पर लगाए मारपीट के आरोप
धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, फेसबुक में पोस्ट कर मचा रहा था बवाल, मोबाइल और सिम सहित आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon News: गोवंश हत्या मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार; पकड़ी गईं दो महिलाएं भी
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक शिक्षक-कर्मियों पर गिरेगी गाज, 24 डीईओ को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम