मुर्दा लौट आया थाने: जशपुर पुलिस ने जिसका मर्डर केस सुलझाया और आरोपी जेल भेजे वह युवक निकला जिंदा

मुर्दा लौट आया थाने: जशपुर पुलिस ने जिसका मर्डर केस सुलझाया और आरोपी जेल भेजे वह युवक निकला जिंदा

जशपुर। जशपुर में कानून और जांच का ऐसा मजाक सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दो महीने पहले जिस युवक सीमित खाखा का मर्डर केस सुलझा लेने का दावा किया था और पांच लोगों को जेल भेज दिया था वह युवक शनिवार रात अचानक जिंदा थाने पहुंच गया। 30 साल का सीमित खाखा जब खुद चलकर पुलिस के सामने खड़ा हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उसकी अधजली लाश मिली है और उसके दोस्तों ने उसे मारना कबूल किया है लेकिन अब इस खुलासे ने पुलिस की थ्योरी और जांच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऑटो वाले ने पहचाना तब खुला राज

पूरा मामला शनिवार रात का है जब सीमित खाखा झारखंड से बस पकड़कर वापस जशपुर आया। वह सिटोंगा जाने के लिए एक ऑटो में बैठा। ऑटो चलाने वाला उसे पहचानता था और उसे पता था कि सीमित के मर्डर के इल्जाम में गांव के लोग जेल में बंद हैं। ऑटो वाले ने तुरंत इसकी जानकारी सरपंच कल्पना खलखो को दी। सरपंच उसे लेकर सीधे थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि जिसे आप मरा मानकर फाइल बंद कर चुके हैं वह आपके सामने खड़ा है।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

पुलिस की थ्योरी: अधजली लाश और झूठा कबूलनामा

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

यह मामला 22 अक्टूबर को शुरू हुआ था जब पुरनानगर के पास जंगल में एक अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने दावा किया कि सीमित के दोस्तों ने शराब के विवाद में उसे चाकू और रॉड से मारकर लाश जला दी थी। ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपियों का कबूलनामा कराया और सीमित के घरवालों ने भी उस अनजान लाश को अपना बेटा मान लिया था। अब सवाल यह है कि अगर सीमित जिंदा है तो वह अधजली लाश किसकी थी और पुलिस की सख्ती के आगे निर्दोष दोस्तों ने हत्या की बात क्यों कबूली।

अब असली मर्डर की गुत्थी सुलझाना चुनौती

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अब असली मृतक की पहचान के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। जो लोग गलती से जेल भेजे गए हैं उन्हें रिहा करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमित ने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था इसलिए वह किसी से संपर्क नहीं कर पाया और वह तो बस क्रिसमस मनाने घर लौट रहा था। पुलिस अब इस उलझन में है कि जिस अधजली लाश का अंतिम संस्कार सीमित के नाम पर कर दिया गया वह बदनसीब शख्स आखिर कौन था।

पुलिस की जांच पर अब उठ रहे सवाल 

मुर्दा तो लौट आया लेकिन पुलिस की कार्यवाही अब संदेहों के घेरे में है क्योंकि जिस व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई वह व्यक्ति मरा ही नहीं लेकिन उस व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने निर्दोषों को जेल भेज दिया। अब यह बात सबसे बड़ी है और सोचनीय है की क्या पुलिस कार्यवाही दिखाने के लिए किसी को भी जेल भेज सकती है

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच