कोयला घोटाला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी की कुर्की को ठहराया जायज

कोयला घोटाला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ईडी की कुर्की को ठहराया जायज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा की गई संपत्ति कुर्की की कार्रवाई को वैध ठहराते हुए सभी आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं। इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया और उनके परिवार वालों सहित अन्य आरोपियों ने कुर्की के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस विभू दत्त गुरु की डबल बेंच ने 10 याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद 23 जुलाई 2025 को यह फैसला सुनाया।

क्या है कोयला लेवी घोटाला?

ईडी का दावा है कि कोयला लेवी घोटाले में बड़े अधिकारियों, कारोबारियों और नेताओं का गठजोड़ शामिल था, जो हर टन कोयले के परिवहन पर 25 रुपये की अवैध वसूली करता था। इस घोटाले से करीब 540 करोड़ रुपये की उगाही का अनुमान है। ईडी ने सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई और रानू साहू जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। फरवरी 2025 में 49.73 करोड़ रुपये की 100 से ज्यादा संपत्तियां कुर्क की गई थीं।

Read More राजनांदगांव में दोस्ती के नाम पर साजिश! शराब पिलाकर रिसॉर्ट ले गए, फिर मुस्कान की मौत ने खोले हैवानियत के राज

हाईकोर्ट का फैसला

Read More रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!

हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी की कार्रवाई सही और कानून के दायरे में है। आरोपियों की याचिका में कोई ठोस आधार नहीं मिला। इस फैसले से जांच एजेंसी को और सख्ती करने का रास्ता साफ हो गया है।सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के वकील फैजल रिजवी ने दावा किया था कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी दलीलें खारिज कर दीं।  यह फैसला घोटाले के आरोपियों के लिए बड़ा झटका है। ईडी अब मामले में और गहराई से जांच कर सकती है, जिसमें अन्य रसूखदारों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है।

Tags:

Latest News

रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल
बिलासपुर में ईसाई समाज की जमीन का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा: कथित पदाधिकारी ने कोर्ट में समझौते का खेल कर बेच दी व्यापार विहार की बेशकीमती जमीन
बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप
1 जुलाई से बदल जाएगा बिजली बिल का नियम: अब देरी के दिनों का ही लगेगा चार्ज, पूरे महीने की पेनल्टी खत्म
काम करते-करते मलबे में दब गए मजदूर! कोलकाता गोदाम हादसे में कई मौतें, 40 लोग मलबे में फंसे, राहत-बचाव अभियान जारी
15 साल बाद फिर खुली घोटाले की फाइल! ACB की दबिश से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा! फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!
रायपुर में विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, ESIC अस्पताल के पास दूसरी बार हुई ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस
डिटर्जेंट बनाने के नाम पर किराए पर लिया गोदाम, अंदर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री; भारी मात्रा में माल जब्त
किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, काचरंग नाले में उफान से टूटीं सड़कें, बगीचों में घुसा मलबा
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर खतरा! 20 हजार महिलाओं का e-KYC अधूरा, 30 जून आखिरी मौका
क्या छत्तीसगढ़ बना सुरक्षित ठिकाना? संदिग्ध बांग्लादेशी नेटवर्क पर एजेंसियों की नजर