डिटर्जेंट बनाने के नाम पर किराए पर लिया गोदाम, अंदर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री; भारी मात्रा में माल जब्त

डिटर्जेंट बनाने के नाम पर किराए पर लिया गोदाम, अंदर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री; भारी मात्रा में माल जब्त

gutkhaदुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध गोदाम पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गुटखा और उससे जुड़ी निर्माण सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम को डिटर्जेंट पाउडर निर्माण के नाम पर किराए पर लिया गया था, लेकिन अंदर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार करने और उसकी पैकेजिंग का काम चल रहा था।

जानकारी के अनुसार कचांदुर गांव स्थित यह गोदाम सुपेला निवासी एक व्यक्ति का है। करीब 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी एक युवक ने इसे किराए पर लिया था और डिटर्जेंट बनाने का व्यवसाय शुरू करने की बात कही थी। कुछ दिनों बाद जब किराएदार से संपर्क नहीं हो पाया और उसका मोबाइल लगातार बंद मिला, तब गोदाम मालिक को संदेह हुआ। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोदाम की जांच की। तलाशी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में तैयार गुटखा, मीठी सुपारी, कच्चा माल तथा पैकिंग और मिक्सिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद हुईं। गोदाम के भीतर मिले सामान को देखकर अधिकारियों को अवैध उत्पादन की आशंका हुई, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध गुटखा निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ा पाया गया है। जब्त सामग्री को आगे की जांच के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं गोदाम किराए पर लेने वाले व्यक्ति और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More 132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल