रायपुर में विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, ESIC अस्पताल के पास दूसरी बार हुई ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, ESIC अस्पताल के पास दूसरी बार हुई ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब ईएसआईसी अस्पताल के समीप तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इलाके के लोगों का कहना है कि इस स्थान पर भ्रूण मिलने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रूण को यहां लाकर फेंका है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं का सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Read More कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी