रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा! फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!

रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा! फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में मंगलवार को कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार प्लांट के फर्नेस में तकनीकी खराबी आने के बाद गर्म धात्विक पदार्थ बाहर निकल गया, जिसकी चपेट में आने से तीन श्रमिक झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के तुरंत बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों श्रमिकों को आंशिक चोटें आई हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस और प्लांट प्रबंधन हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।

Read More टोपी खींचने की शिकायत से शुरू हुई थी दुश्मनी, मेडिकल छात्र को स्नैपचैट पर बुलाकर दोस्तों ने कार में ठूंसा, कड़े के वार से सिर फूटा

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार