हाथियों को छेड़ने की कोशिश! जान हथेली पर रखकर झुंड के करीब पहुंचे ग्रामीण, वायरल VIDEO ने बढ़ाई चिंता

हाथियों को छेड़ने की कोशिश! जान हथेली पर रखकर झुंड के करीब पहुंचे ग्रामीण, वायरल VIDEO ने बढ़ाई चिंता

मरवाही। जंगल में खड़े चार विशालकाय हाथी... सामने उत्सुक लोगों की भीड़... और फिर शुरू हुआ ऐसा खतरनाक खेल, जो कभी भी बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। मरवाही वन मंडल क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में ग्रामीण न सिर्फ हाथियों के बेहद करीब पहुंचते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि कुछ लोग उन्हें पत्थर फेंककर उकसाने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं।comp-14_1781499509

हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग हाथियों को नजदीक से देखने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए, जबकि कई ग्रामीण झुंड से बेहद कम दूरी पर खड़े दिखाई दिए। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि हाथी सामान्य रूप से शांत दिखाई दें, फिर भी किसी भी क्षण आक्रामक हो सकते हैं। ऐसे में एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।comp-13_1781499525

वायरल वीडियो ने वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस इलाके में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा हो, वहां लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और जंगल में अनावश्यक प्रवेश से रोकने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Read More 6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि समय रहते जागरूकता नहीं बढ़ाई गई, तो भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

Read More दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला

Tags:

Latest News

स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल