CBSE का बड़ा फैसला! अब नवमी-दसवीं में भी पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य

CBSE का बड़ा फैसला! अब नवमी-दसवीं में भी पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य

रायपुर। देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भाषा शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। इनमें से कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की होंगी। इस नई व्यवस्था को 1 जुलाई से लागू किया जाएगा।

सीबीएसई के इस फैसले का उद्देश्य केवल भाषा पढ़ाना नहीं, बल्कि भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना भी माना जा रहा है। बोर्ड ने साफ किया है कि यदि कोई छात्र विदेशी भाषा चुनना चाहता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दो भाषाएं भारतीय हों। अन्यथा विदेशी भाषा को अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत भाषा शिक्षा को एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि दसवीं कक्षा में तीसरी भाषा की कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। इसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। हालांकि नई व्यवस्था के लागू होने के साथ स्कूलों के सामने पाठ्यपुस्तकों, शिक्षकों और भाषा विकल्पों को लेकर नई चुनौतियां भी होंगी। वहीं शिक्षा विशेषज्ञ इसे भारतीय भाषाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। अब इस फैसले का सीधा असर देशभर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों पर पड़ने वाला है।

Read More सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां

Tags:

Latest News

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर! स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, दो शिक्षक जांच के घेरे में शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर! स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, दो शिक्षक जांच के घेरे में
बेमेतरा बैंक स्कैम: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का खेल, पूर्व बैंक मैनेजर तमिलनाडु से गिरफ्तार
Surguja HIV Alert: नशे के लिए साझा इंजेक्शन बना जानलेवा, सरगुजा संभाग में 175 लोग HIV संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
Kawardha News: वनांचल के छात्रावास में छात्रा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित
Delhi Parliament Protest: संसद परिसर में प्रदर्शन के बाद पप्पू यादव पर FIR, भगवा वेशभूषा में विरोध बना विवाद का कारण
Ruchika Singh Viral Video: विवादित बयान के बाद रुचिका सिंह का माफी वाला वीडियो वायरल, बोलीं- 'मुझसे गलती हुई, मुझे माफ कर दीजिए'
Kulgam Terror Attack: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत; सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
Chhattisgarh Rain Alert: बाढ़ में डूबे नारायणपुर के BSF कैंप, पेड़ों और छतों पर फंसे जवानों का रेस्क्यू; प्रदेश में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Janjgir-Champa News: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियो
AI-जनरेटेड वीडियो विवाद: Meta India हेड पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
World Lung Cancer Day 2026: अचानक सांस फूलना फेफड़ों की बीमारी का संकेत है या दिल की? डॉक्टर से समझें फर्क
Swapna Shastra: सपने में खुद को गंदे या फटे कपड़ों में देखना क्या देता है संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र की मान्यता