Cg news गौठान में बड़ी लापरवाही, 200 से ज्यादा गायों की मौत; प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत स्थित गौठान में बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहाँ उचित देखभाल, चारे और बीमारी से बचाव की व्यवस्था न होने के कारण करीब 200 गौ वंशों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गौठान में कुल लगभग 400 पशु रखे गए थे, जिनमें से अब आधे ही बचे हैं। बचे हुए कई पशु भी बीमार हालत में हैं। किसानों की फसल बचाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी गौ वंशों को गौठान में रखा गया, लेकिन व्यवस्था नदारद रही। तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी ने शेड निर्माण के लिए राशि उपलब्ध न होने पर अपनी अध्यक्ष निधि से शेड बनवाया था, बावजूद इसके गौठान प्रबंधन में यह बड़ी चूक हुई है। लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि लगातार गौ वंशों की मौत होती रही, जिन्हें गौठान के पास ही दफनाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, जवाबदेही पर सवाल

इस सामूहिक मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका सीधा सवाल है कि गौठान योजना के नाम पर पशुओं की वास्तविक देखभाल की जिम्मेदारी किसकी थी। यह गंभीर मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बड़ी लापरवाही और गौ वंशों की मौत के मामले में जिला प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Read More चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल