CG LPG घोटाला: जब्त गैस को ही बना दिया ‘ब्लैक गोल्ड’, 1.5 करोड़ की LPG सिलेंडरों में भरकर बेची, मालिक-डायरेक्टर फरार

CG LPG घोटाला: जब्त गैस को ही बना दिया ‘ब्लैक गोल्ड’, 1.5 करोड़ की LPG सिलेंडरों में भरकर बेची, मालिक-डायरेक्टर फरार

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स कंपनी पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की LPG हेराफेरी का आरोप लगा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जब्त किए गए गैस से भरे कैप्सूल ट्रकों को सुरक्षित रखने के नाम पर कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपियों ने गैस को अवैध रूप से बाजार में बेच दिया।

दरअसल, दिसंबर 2025 में सिंघोड़ा थाना पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के 6 गैस कैप्सूल ट्रकों को जब्त किया था, जिनमें करीब 90 मीट्रिक टन LPG भरी हुई थी। सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन के निर्देश पर इन ट्रकों को अस्थायी रूप से कंपनी के प्लांट में शिफ्ट किया गया। आरोप है कि इस दौरान मालिक संतोष सिंह ठाकुर और डायरेक्टर साकिन ठाकुर ने सुनियोजित तरीके से गैस को बुलेट टैंकों और सिलेंडरों में भरकर बेच दिया।whatsapp-image-2026-05-02-at-193330_1777731711

जांच में सामने आया कि ट्रकों का समय पर वजन नहीं कराया गया, जिससे हेराफेरी का रास्ता खुल गया। करीब 8 दिनों के भीतर गैस को प्लांट के टैंकों में खाली किया गया और अतिरिक्त मात्रा को निजी टैंकरों व स्थानीय एजेंसियों को बिना वैध बिल के सप्लाई कर दिया गया। बाद में प्रशासन को गुमराह करने के लिए गैस लीक होने की झूठी सूचना दी गई, जिसे विशेषज्ञ जांच में पूरी तरह खारिज कर दिया गया।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

दस्तावेजों की पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ कि कंपनी ने जितनी गैस खरीदी थी, उससे लगभग तीन गुना ज्यादा बिक्री दिखाई गई। रिकॉर्ड के अनुसार अप्रैल महीने में 47 टन गैस की खरीद के मुकाबले 100 टन से अधिक बिक्री दर्ज की गई, जो बड़े स्तर पर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। वहीं, जांच के दौरान कई अहम रजिस्टर और दस्तावेज गायब पाए गए, जिससे सबूत मिटाने की कोशिश का संदेह और गहरा गया है।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

पुलिस ने इस मामले में कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मालिक, डायरेक्टर और प्लांट मैनेजर फरार बताए जा रहे हैं। मामले में 7 टैंकर, 4 बुलेट टैंक, 100 से अधिक सिलेंडर और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इस संगठित गैस घोटाले की परतें और खुल सकती हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल
Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल
Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस
अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद
UPI Payment Charges: 2,000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने बैंकों को दिया बड़ा निर्देश