रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, ढाई घंटे तक चला निरीक्षण

रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, ढाई घंटे तक चला निरीक्षण

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया है। दिल्ली से रायपुर पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट की चपेट में आ गई। विमान के पक्षी से टकराने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन प्रबंधन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।

जानकारी के अनुसार विमान सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी लैंडिंग के दौरान पक्षी के टकराने की घटना हुई। विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गया, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान को तत्काल तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया।

बर्ड हिट को विमानन क्षेत्र में बेहद गंभीर घटना माना जाता है, क्योंकि इससे इंजन और विमान के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। यही कारण रहा कि विशेषज्ञों की टीम ने विमान का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चली जांच के दौरान विमान के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से की बारीकी से जांच की गई।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट सुरक्षा मंजूरी मिलने तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। तकनीकी परीक्षण पूरा होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद आखिरकार सुबह करीब 11:35 बजे इसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस पूरी घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि विमानन सुरक्षा में छोटी सी चूक भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है, इसलिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी है।

Read More जन्मदिन-पार्टी में शोर को लेकर जज और परिवार की पिटाई: बिलासपुर में प्रॉपर्टी-डीलर पर गुंडागर्दी का आरोप

Tags:

Latest News

कुरेली सब स्टेशन हादसा, कार्यपालन यंत्री ने मानी विभाग की गलती, बिना ग्लव्स-जूतों के ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर कुरेली सब स्टेशन हादसा, कार्यपालन यंत्री ने मानी विभाग की गलती, बिना ग्लव्स-जूतों के ड्यूटी कर रहा था ऑपरेटर
इमरान हाशमी की हॉरर फिल्मों में वापसी, ‘रूह’ से बड़े पर्दे पर मचेगा खौफ! डर, रोमांस और संगीत का होगा अनोखा संगम
कैलेंडर की तारीख नहीं, देवता की मान्यता से मनती है दिवाली! छत्तीसगढ़ के इस गांव की अनोखी परंपरा
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, BJP ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली; संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों का तबादला; प्रशांत चिरवतकर बने नए प्रभारी DEO
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Gen-Z अंदाज वायरल, कांग्रेस को दिया जवाब- 'मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!'
पाटन चुनाव पर कानूनी शिकंजा बरकरार, भूपेश को सुप्रीम से झटका
काबिलियत पर भरोसा रखो, भीड़ का हिस्सा नहीं अपनी पहचान बनो: राज्यपाल, सातवें दीक्षांत समारोह में 24,800 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
1982 में अधिग्रहित सरकारी जमीन 2011 में बेच दी, मुआवजा लेकर पूर्व मालिक ने कर दी रजिस्ट्री, हाई कोर्ट ने खरीदार को दिया झटका
बड़े प्रतिष्ठानों और मिठाई फैक्ट्रियों को छोड़ गांवों में छापेमारी, खाद्य विभाग की जांच पर संदेह