CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा

CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में गांजा तस्करी कर रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.11 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी की थी तैयारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन में विशेष टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

राजस्थान के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं। पूछताछ में उनसे गांजा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

223 किलो गांजा जब्त, कीमत 1.11 करोड़ से अधिक
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 223 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस राज्य तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल