QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक

QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक

बिलासपुर : जिले में साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चॉइस सेंटर संचालक ठगी का शिकार हो गये, संचालक को ठगी के बारे में तब पता चला जब उसका बैंक खाते होल्ड हो गया। QR कोड के जरिए करीब 5 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार और स्कूटी भी जब्त की गई है।

आधार से नहीं निकले पैसे, तो क्यूआर कोड से हुआ ट्रांजेक्शन

मामले की शुरुआत एक चॉइस सेंटर पर पहुंचे ग्राहक से हुई। ग्राहक ने आधार के जरिए पैसे निकालने की बात कही, लेकिन जब आधार आधारित निकासी नहीं हो सकी तो उसने संचालक के क्यूआर कोड पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। संचालक ने सामान्य प्रक्रिया के तहत अपना निर्धारित चार्ज काटा और बाकी रकम ग्राहक को दे दी। उस वक्त उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस रकम को वह सामान्य डिजिटल भुगतान समझ रहा है, उससे उसके बैंक खाते के होल्ड हो जाएंगे।

Read More महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

जब खाते पर लगा होल्ड, तब खुला साइबर फ्रॉड का मामला

Read More NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र

लेनदेन के दो से तीन दिन बाद संचालक का बैंक खाता होल्ड कर दिया गया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते में आई रकम साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है। इसके बाद संचालक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सामने आया कि क्यूआर कोड के जरिए खाते में पहुंची रकम किसी दूसरे व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित थी। पीड़ितों के अनुसार इसी तरह दूसरे चॉइस सेंटर संचालकों के खातों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। सभी मामलों को मिलाकर करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है।

कार्रवाई हुई, लेकिन संचालकों की रकम अब भी अटकी

बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास से एक कार और स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा किया जाएगा। चॉइस सेंटर संचालकों के खातों के होल्ड रहने से उनके रोजमर्रा के लेनदेन और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

समूह बनाकर शिकायत, पूछताछ के दौरान बाहर भेजने का आरोप

पीड़ित संचालकों का कहना है कि उन्होंने समूह बनाकर साइबर थाने में शिकायत दी है। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपनी रकम वापस दिलाने और खातों से होल्ड हटाने की मांग कर रहे हैं। कुछ संचालकों ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपियों के परिजनों के पहुंचने के बाद उन्हें पूछताछ वाले स्थान से बाहर भेज दिया गया।

Tags:

Latest News

कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर
निजी अस्पताल में मरीजों के क्या हैं अधिकार? इलाज के बाद बिल से लेकर शव सौंपने तक जानिए जरूरी नियम, शिकायत के लिए 104 हेल्पलाइन
कानपुर में बीटेक के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला 19 वर्षीय यश का शव; जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा में BSF की जमीन से हटाए गए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, जवानों पर हमले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी रामायण, धुरंधर 2 को पछाड़ा; अब दंगल से मुकाबला
Bijapur News: भैरमगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का नया ठिकाना ब्रिटेन! श्रीलंका और वियतनाम से चल रहे पैनल, ED की जांच तेज
11 हजार वोल्ट के झूलते तार की चपेट में आई ट्रॉली, एक एकड़ की फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार
नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान