कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

बिलासपुर : पर्यटन स्थल कोरी डैम घूमने पहुंचे बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त को जंगल में घात लगाए बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। स्कूटी सवार तीन युवकों ने पहले रास्ता रोका और फिर दोस्त के साथ मारपीट कर उसका बैग और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो युवकों समेत एक नाबालिग को पकड़कर लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।

बैंक का काम खत्म कर घूमने निकले थे कोरी डैम

मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। शहर की रहने वाली 23 वर्षीय बैंककर्मी 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ बैंक के काम से कोटा आई थी। काम पूरा होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर स्कूटी सवार तीन युवक अचानक उनके सामने आ गए। आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और युवती के दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका बैग और मोबाइल छीनकर तीनों वहां से फरार हो गए।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

लूट के बाद मोबाइल बेचने निकले

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम ने तकनीकी इनपुट खंगालना शुरू किया। पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में अहम जानकारी मिली। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नाका चौक के पास तीन युवक स्कूटी पर घूम रहे हैं और लूट का मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में खुला लूट का राज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोटा के कुंवारीमुड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29) पिता परविंदर सिंह और रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी रामजी यादव (38) पिता मनहरण लाल यादव के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने कोरी डैम के पास बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त के साथ लूटपाट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली है। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Tags:

Latest News

नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश