सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में शादी से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर धार्मिक पहचान और पहली शादी की जानकारी छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम जॉनी बताया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उसके साथ सात फेरे लिए।

महिला के मुताबिक, शादी के करीब छह महीने बाद एक महिला उसके घर पहुंची और खुद को युवक की पहली पत्नी बताया। इसके बाद उसे पति की कथित पहली शादी और धार्मिक पहचान के बारे में जानकारी मिली। महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस में शिकायत देकर पति और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिचय के बाद बढ़ी नजदीकी, शादी तक पहुंचा मामला
महिला के अनुसार, वह वर्ष 2022 में अपने तीन बच्चों के साथ सोनीपत में रहने आई थी। इसी दौरान एक परिचित के जरिए उसकी मुलाकात जॉनी नाम के युवक से हुई। महिला का आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित हिंदू बताया और उसके बच्चों को अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 29 जुलाई 2023 को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे।

Read More 1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

छह महीने बाद सामने आई पहली शादी की बात
महिला का दावा है कि शादी के लगभग छह महीने बाद एक महिला अपनी मां के साथ उसके घर पहुंची। उस समय पति घर पर मौजूद नहीं था। महिला ने खुद को उसका पति की पत्नी बताया। इसके बाद हुए विवाद में शिकायतकर्ता को कथित तौर पर पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने पति से पहचान और पहली शादी छिपाने की वजह पूछी तो उसने कथित तौर पर कहा कि यदि वह शुरुआत में सब कुछ बता देता, तो वह उससे शादी नहीं करती।

Read More बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी

गर्भावस्था के दौरान पहली पत्नी को बुलाने का आरोप
महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी उसका पति पहली पत्नी के संपर्क में था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह करीब पांच महीने की गर्भवती थी, तब पति ने पहली पत्नी को उत्तर प्रदेश से बुलाया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट होने का आरोप है। महिला ने यह भी दावा किया कि पति उस पर और उसके तीन बच्चों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। महिला ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी पति के साथ विवाद जारी रहने का आरोप लगाया गया है।

जेठों पर भी गंभीर आरोप
महिला ने अपने दो जेठों के खिलाफ भी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि जब वह घर में अकेली होती थी, तब दोनों कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने पति को इसकी जानकारी देने का दावा किया, लेकिन शिकायत के मुताबिक पति ने भी उसके साथ मारपीट की। इन सभी आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया
सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवीत कुमार के मुताबिक, पुलिस को महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पहचान, पहली शादी और अन्य आरोपों को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR
एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए
Chhattisgarh News: चिचोला में गांजा तस्करी का खुलासा, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार, 8.224 किलो गांजा जब्त
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस