नक्शा पास करने के बदले मांग रहा था घूस: बोदरी नगर पंचायत का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार CMO भी......

नक्शा पास करने के बदले मांग रहा था घूस: बोदरी नगर पंचायत का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार CMO भी......

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को बोदरी नगर पंचायत के बाबू सुरेश सीहोरे को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मकान का नक्शा पास करने के एवज में की गई है। इस मामले में टीम अब नगर पंचायत के इंजीनियर केएन उपाध्याय और सीएमओ से भी बंद कमरे में पूछताछ कर रही है, जिससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
भ्रष्टाचार का यह खेल नगर पंचायत के भीतर लंबे समय से चल रहा था। शिकायतकर्ता अपने मकान का नक्शा पास कराने के लिए दफ्तर के चक्कर काट-काट कर थक चुका था, लेकिन बिना 'सेवा-पानी' के फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। बाबू दिनेश सीहोरे ने काम के बदले रुपयों की मांग की थी। हार मानकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। योजना के मुताबिक जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलाते ही उनके पंजे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता सबूत है।

सुरेश इजीनियर  और सीएमओ को देता था पैसे 

एसीबी की कार्रवाई के के दौरान सुरेश ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह नगर पंचायत का संविदा कर्मचारी है और मैडम और इंजीनियर साहब के कहने पर ही पैसे लेता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने सीएमओ भारती साहू को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना