नदी में तैरते मिले दो सगी बहनों के शव, साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त रहस्यमयी मौत, पूरे गांव में दहशत

नदी में तैरते मिले दो सगी बहनों के शव, साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त रहस्यमयी मौत, पूरे गांव में दहशत

कोंडागांव। केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ेंगा में उस समय हड़कंप मच गया, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों के शव तैरते हुए मिले। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से घर लौटने के बाद लापता थीं, जिनकी तलाश में परिजन और ग्रामीण लगातार दो दिनों से जुटे हुए थे।

आज सुबह ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पानी में तैरते शवों पर पड़ी। खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना केशकाल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया।

मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (57 वर्ष) और मनाय बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं और बाजार जाने के बाद वापस नहीं लौटीं।

Read More यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हादसा है, आत्महत्या या किसी साजिश से जुड़ा है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार