एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

रायगढ़ : वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के बीच पक्षियों के शिकार का मामला सामने आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। रायगढ़ के महापल्ली इलाके में एयर गन लेकर घूम रहे दो युवकों पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शिकंजा कस दिया। टीम ने मौके से एयर गन, गोलियां और तीन मृत पक्षी बरामद किए हैं। इनमें पड़की और टिटहरी शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना ने खोला राज

वन विभाग को सूचना मिली थी कि महापल्ली क्षेत्र में दो युवक एयर गन लेकर पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ वन मंडल की उड़नदस्ता टीम तत्काल सक्रिय हुई और महापल्ली रोड की ओर रवाना हो गई।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

वन विभाग के जाल में फंस शिकारी

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

टीम ने महापल्ली रोड पर दो युवकों को एयर गन के साथ देखा। वनकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से एयर गन और गोलियां मिलीं। इसके साथ ही शिकार किए गए तीन मृत पक्षी भी बरामद हुए। वन अमले ने एयर गन, गोलियां और मृत पक्षियों को जब्त कर लिया।

महापल्ली के रहने वाले निकले शिकारी

prit pakshi ka shikaar

पकड़े गए युवकों की पहचान उद्धव राठिया (28) और दया सागर निषाद (20), निवासी महापल्ली के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन विभाग के अनुसार मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल
Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार
Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन