यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी

बिलासपुर. यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे निलंबित आईपीएस (IPS) रतनलाल डांगी के मामले में पुलिस मुख्यालय को अंततः बिलासपुर हाईकोर्ट की सख्ती के आगे झुकना पड़ा है। मामले में पक्षपात के आरोपों और अदालत के कड़े रुख के बाद विभाग ने इस बहुचर्चित मामले  में जांच अधिकारी बदल दिए हैं। पुराने अफसरों को जांच से हटाकर अब एडीजी (ADG) रैंक के अधिकारी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहल खास: मामले की 3 बड़ी बातें

  •   जांच टीम में बदलाव: पीड़िता की कड़ी आपत्ति और हाईकोर्ट के नोटिस के बाद पुराने जांच अधिकारियों को किनारे कर दिया गया है।
  •  नई टीम का गठन: अब ADG रैंक के अफसर दीपांशु काबरा नए जांच अधिकारी (IO) होंगे, जबकि IG प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाया गया है।
  •  गंभीर आरोप: निलंबित IPS पर पुलिस महकमे की ही महिला ने अश्लील वीडियो कॉल करने और पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुराने जांच अधिकारियों पर पीड़िता ने क्यों उठाया था सवाल?

Read More दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने

शुरुआती जाँच के दौरान पुलिस मुख्यालय ने इस संवेदनशील मामले  की जांच आईजी आनंद छाबड़ा और डीआईजी मिलना कुर्रे को सौंपी थी। लेकिन पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर इन दोनों अधिकारियो पर अविश्वास जताया था। महिला का तर्क था कि आईजी आनंद छाबड़ा और आरोपी डांगी सामान  रैंक के अधिकारी है। इसके अलावा, छाबड़ा के खिलाफ महादेव सट्टा ऐप का केस पहले से ही कोर्ट में लंबित है।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

वहीं, डीआईजी मिलना कुर्रे रैंक के हिसाब से डांगी से जूनियर हैं। पीड़िता का सीधा आरोप था कि ये दोनों अधिकारी डांगी को बचाने की कवायद में जुटे हैं और जांच को जानबूझकर भटका रहे हैं। पीड़िता ने किसी महिला आईएएस (IAS) अफसर से पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल कराने की मांग की थी।

जानें क्या है पूरा मामला

राज्य सरकार ने मार्च 2026 में रतनलाल डांगी को सस्पेंड किया था। शिकायत के अनुसार, डांगी ने महिला को वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें कीं और वॉट्सऐप पर लगातार गंदे मैसेज भेजे। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो डांगी ने उसके पति का तबादला नक्सल प्रभावित इलाके में करवाने की धमकी दी। साथ ही, पति को झूठे केस में फंसाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकियां भी दी गईं।

आरोप है कि शुरुआत में विभाग ने इस शिकायत को दबाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पानी सिर से ऊपर जाने पर मजबूरी में निलंबन की कार्रवाई करनी पड़ी। इसके बावजूद, सस्पेंशन के 90 दिन गुजरने के बाद भी महकमे ने डांगी के खिलाफ कोई चार्जशीट पेश नहीं की। विभाग की इसी हीलाहवाली और लापरवाही से तंग आकर पीड़िता ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट की फटकार के बाद महकमे में मचा हड़कंप

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस के काम करने के तरीके को आड़े हाथों लेते हुए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को नोटिस थमाया था। तय समय के भीतर शपथ पत्र के साथ जवाब तलब किया गया था। कोर्ट की इस फटकार के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। अपनी किरकिरी टालने के लिए पुलिस मुख्यालय ने अब कोर्ट में जवाब दाखिल कर दावा किया है कि प्रारंभिक जांच पूरी कर ली गई है। डीजीपी दफ्तर ने गृह सचिव को नया मसौदा भेजकर नई जांच टीम (दीपांशु काबरा और प्रशांत अग्रवाल) का खाका तैयार कर लिया है। अब अगले हफ्ते हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?