रिसाली में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला: महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे पर FIR

रिसाली में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला: महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे पर FIR

भिलाई। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े कारोबारी सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार उस पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। हमले में घायल युवक का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि डीपीएस चौक के पास प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति ने पहले बेसबॉल बैट से हमला कर उन्हें सड़क पर गिराया। इसके बाद चाकू, कटर और डंडों से गर्दन व पैरों पर कई वार किए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की शिकायत पर पहले नेवई थाना में जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे बाद में भिलाई नगर थाना भेजा गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

यह पहला मामला नहीं है, जब प्रखर चंद्राकर विवादों में आया हो। इससे पहले रायपुर के एक क्लब में मारपीट और सुपेला थाना क्षेत्र में हिंसक हमले के मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है। पिछली कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग भी मिले थे।

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप