रेलवे की नौकरी के नाम पर ठगी का खेल, झांसा देकर दंपती ने ऐंठे 3.14 लाख

रेलवे की नौकरी के नाम पर ठगी का खेल,  झांसा देकर दंपती ने ऐंठे 3.14 लाख

बिलासपुर। रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 3.14 लाख रुपये की ठगी करने के मामला सामने आया हैं l इस मामले में सरकंडा पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी विष्णु नारायण महतो की शिकायत पर राहुल मिश्रा उर्फ राहुल भारद्वाज तथा उसकी पत्नी पद्मा जनार्दन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता विष्णु नारायण महतो  ने बताया कि वर्ष 2021 में उनके पिता राम इकवाल महतो बीएसएनएल के  टेलीफोन टेक्नीशियन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुछ वर्ष पहले मोहल्ले के एक मंदिर में कृष्ण कुमार चौकसे के माध्यम से उनकी मुलाकात राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया और  प्रभावशाली संपर्क होने का दावा किया और रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2023 में राहुल ने नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 14 हजार 600 रुपये दिए गए। इसमें 84 हजार रुपये नकद तथा 1 सितंबर 2025 को 70 हजार रुपये और 1 लाख 60 हजार 600 रुपये ऑनलाइन उसकी पत्नी पद्मा जनार्दन के बैंक खाते में जमा कराए गए। रकम लेने के बाद राहुल ने मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और  नौकरी लगने का आश्वासन देता रहा।

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पूछताछ करने पर आरोपी ने रेलवे में नौकरी के बजाय पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान दिलाने का प्रस्ताव देना शुरू कर दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि राहुल भारद्वाज पर अन्य लोगों से भी नौकरी और निगम की दुकान दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप हैं। पीड़ित ने मनु नायक और सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की ठगी होने की जानकारी पुलिस को दी है।

सरकंडा पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद राहुल मिश्रा उर्फ राहुल भारद्वाज और उसकी पत्नी पद्मा जनार्दन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?