Bastar News: VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल, पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से 2 युवकों की मौके पर मौत,

Bastar News: VIP कल्चर पर फिर उठे सवाल, पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से 2 युवकों की मौके पर मौत,

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने VIP मूवमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफिले की फॉलो गाड़ी पीछे छूट गई थी और उसे कवर करने के लिए चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

यह घटना सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि VIP काफिलों की जल्दबाजी और आम लोगों की सुरक्षा के बीच टकराव की सच्चाई भी उजागर करती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या VIP मूवमेंट के नाम पर सड़क पर चल रहे आम नागरिकों की जान जोखिम में डाली जा सकती है? फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और VIP कल्चर पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

Latest News

अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में