CM हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करना महिला अधिकारी को पड़ा भारी, फोन पर दीं गालियां, दर्ज कराई एफआईआर

CM हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करना महिला अधिकारी को पड़ा भारी, फोन पर दीं गालियां, दर्ज कराई एफआईआर

बिलासपुर : सरकारी व्यवस्था में शिकायतों का निराकरण करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है, लेकिन जब शिकायत के जवाब में ही अधिकारी को गाली-गलौज का सामना करना पड़े तो मामला गंभीर हो जाता है। बिलासपुर जिले के सीपत तहसील कार्यालय में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां सीएम हेल्पलाइन में ऑनलाइन ऋण पुस्तिका बनवाने की शिकायत का निराकरण करने के लिए फोन करना महिला अतिरिक्त तहसीलदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने फोन पर ही अधिकारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। समझाइश देने के बाद भी उसका रवैया नहीं बदला और उसने दोबारा कॉल कर गाली-गलौज की। मामले में महिला अधिकारी की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के समाधान हेतु लगाया फोन, बिगड़ा मामला

सीपत तहसील कार्यालय में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर पदस्थ प्रकृति ध्रुव ने 30 अक्टूबर की सुबह सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से साहेब लाल रात्रे की ऑनलाइन ऋण पुस्तिका बनवाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का निराकरण करने की प्रक्रिया के तहत उन्होंने संबंधित व्यक्ति को फोन लगाकर आवेदन के संबंध में जानकारी लेनी शुरू की। आरोप है कि इसी दौरान साहेब लाल रात्रे आवेश में आ गया और महिला अधिकारी से गाली-गलौज करने लगा।

Read More अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

दोबारा कॉल कर की बदसलूकी

Read More कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश

प्रकृति ध्रुव ने शिकायतकर्ता को बातचीत का तरीका ठीक रखने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन आरोप है कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद महिला अधिकारी ने फोन काट दिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता ने फिर फोन लगाया और दोबारा गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। उस समय कार्यालय में पास ही बैठी नायब तहसीलदार पूनम कनौजे ने भी फोन पर हो रही बातचीत सुनी।

रिकॉर्डिंग बनी शिकायत का आधार, पेनड्राइव पुलिस को सौंपी

घटना से आहत अतिरिक्त तहसीलदार ने पूरे मामले की जानकारी तहसीलदार प्रकाश साहू को दी। इसके बाद वह सीपत थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपी साहेब लाल रात्रे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:

Latest News

मरवाही में आपराधिक मामले में गिरफ्तार शासकीय शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश मरवाही में आपराधिक मामले में गिरफ्तार शासकीय शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश
मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह, राज्यपाल-सीएम की मौजूदगी में 72 मेधावियों को मिलेंगे 119 स्वर्ण पदक
दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली रफ्तार, 90% मकान बनकर तैयार; 15,279 में से 13,693 आवास पूरे
CM हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करना महिला अधिकारी को पड़ा भारी, फोन पर दीं गालियां, दर्ज कराई एफआईआर
नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई कर्मचारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, Z+ से Z श्रेणी में आए 9 बड़े नेता; बस्तर में घटेंगे 1000 से ज्यादा जवान
रायपुर कलेक्टोरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, परिसर में मचा हड़कंप; 20 लाख से अधिक कर्ज की बात आई सामने
छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नियम बदले, अब 40 सवालों का देना होगा जवाब
बीमा पॉलिसी का झांसा देकर रैपिडो चालक युवती को ले गया लॉज, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 45 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का वादा टूटने पर हर बार दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, आरोपी की बरी होने के खिलाफ अपील खारिज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर, ग्राम भैण्डा में करीब 2 घंटे रहेंगे; जानिए पूरा शेड्यूल