6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार

6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार

बिलासपुर : कम समय में पैसा दोगुना करने की चाहत को चिटफंड कंपनी ने ग्रामीणों की जिंदगीभर की कमाई लूटने का जरिया बना लिया। 6 साल में रकम दोगुनी करने का सुनहरा सपना दिखाया, भरोसा जीतकर करीब 24 लाख रुपये जमा कराए और फिर बोरिया-बिस्तर समेटकर कंपनी ही बंद कर दी। सालों तक निवेशकों की रकम दबाकर बैठे चिटफंड कंपनी के संचालकों पर अब सरकंडा पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से निवेश से जुड़े बॉन्ड पेपर, रसीद, पासबुक और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

भरोसे की आड़ में बुना ठगी का जाल

पुलिस के अनुसार वर्ष 2012-13 के दौरान आरोपियों ने प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाकर ग्रामीण इलाकों में निवेश का जाल फैलाया था। कंपनी के संचालक गांव-गांव पहुंचकर लोगों को 6 साल में जमा पूंजी दोगुनी करने का भरोसा दिलाते थे। मोटे मुनाफे के लालच में सीपत निवासी तीरथ राम रात्रे और उनके परिचितों ने कंपनी पर भरोसा जताया और किस्तों में करीब 24 लाख रुपये जमा करा दिए। लेकिन निवेश की अवधि पूरी होने और रकम वापस मिलने की उम्मीद के बीच कंपनी के संचालक अचानक गायब हो गए। कार्यालय बंद हो गया और निवेशकों के हाथ में केवल रसीद और बॉन्ड पेपर रह गए।

Read More बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी हिरासत में

शिकायत के बाद खुलने लगी ठगी की परतें

Read More दीपक का एक और कारनामा दीपक ने पत्नी बरखा टंडन के साथ मिलकर जबरन होटल पर किया कब्जा..

अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर तीरथ राम रात्रे ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत में ताराचंद पाटले सहित अन्य लोगों पर कंपनी के नाम पर रकम जमा कराने और बाद में कंपनी बंद कर फरार होने का आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी मोपका पुलिस ने धोखाधड़ी और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कंपनी से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाली गई और चार आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार, दस्तावेज जब्त

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोपका कुटीपरम निवासी डेरहा प्रसाद (58), जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ निवासी ताराचंद पाटले (56), खरौद निवासी बसंत यादव (70) और पामगढ़ निवासी रतन लाल कुर्रे (55) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कंपनी के बॉन्ड पेपर, रसीद, पासबुक सहित निवेश से संबंधित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद स्कूल 2.50 एकड़ जमीन पर 56 कब्जेधारियों का डेरा, प्रशासन की सुस्ती पर हाई कोर्ट सख्त, एक महीने में जमीन खाली कराने का फरमान
रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मोहित सोमानी के घर छापा; सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में
रायपुर के भनपुरी में गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत
Chhattisgarh Census 2027: पहली बार डिजिटल होगी जातियों की गणना, 10 जनवरी से घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना
Chhath Puja 2026: रायपुर में आज से छठ महापर्व की शुरुआत, महादेव घाट पर होगी भव्य पूजा, 70 से अधिक स्थानों पर जुटेंगे श्रद्धालु
Mungeli News: सीएम विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात, 24 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण