कानून के रक्षक पर हमला: छत्तीसगढ़ में जांच के दौरान प्रधान आरक्षक पर टंगिया से वार, हालत नाजुक

कानून के रक्षक पर हमला: छत्तीसगढ़ में जांच के दौरान प्रधान आरक्षक पर टंगिया से वार, हालत नाजुक

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। ताजा घटना में पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद की जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक हितेश सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने उन पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद की शिकायत की जांच के लिए गए प्रधान आरक्षक हितेश सिंह पर आरोपी चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक हितेश सिंह विवेचना के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान चंद्रभान ने उन पर अचानक पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना की पेट्रोलिंग वाहन ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दिया है। लोग चिंतित हैं कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शासन-प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार कर त्वरित और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Read More सीईओ के सूने घर पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर 50 हजार कैश और चांदी ले उड़े, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

Tags:

Latest News

Meerut Murder Case: प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की खौफनाक साजिश! ड्रिप में कथित जहर, फिर सल्फास... पुलिस ने खोला पूरा राज Meerut Murder Case: प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की खौफनाक साजिश! ड्रिप में कथित जहर, फिर सल्फास... पुलिस ने खोला पूरा राज
बिहार में फिर मिला कोरोना का मामला: भागलपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित, दो डोज लेने के बावजूद रिपोर्ट पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग सतर्क
NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'