खाकी के खौफ और रसूख के आगे एक और मौत! मिक्की मेहता के बाद अब इंसाफ मांगने वाले भाई माणिक की भी रहस्यमयी विदाई

खाकी के खौफ और रसूख के आगे एक और मौत! मिक्की मेहता के बाद अब इंसाफ मांगने वाले भाई माणिक की भी रहस्यमयी विदाई

रायपुर। राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में मिली लाश महज एक और पुलिस केस नहीं है। यह उस खौफनाक साजिश का आखिरी अध्याय है, जिसने छत्तीसगढ़ के सत्ता प्रतिष्ठान और पुलिस महकमे के रसूखदार चेहरों को बेनकाब किया था। यह लाश माणिक मेहता की है। वही माणिक, जिसने अपनी बहन डॉ. मिक्की मेहता की संदिग्ध मौत का इंसाफ मांगने के लिए पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी। सवाल उठ रहा है कि क्या यह एक सामान्य मौत है या फिर खाकी के खौफनाक चेहरे ने अपने खिलाफ उठने वाली आखिरी आवाज को भी हमेशा के लिए खामोश कर दिया है?

एम्स में पहरा, सहमे परिजन और पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी

इस मौत के बाद जो कुछ हो रहा है, वह किसी फिल्मी मर्डर मिस्ट्री से ज्यादा डरावना है। एम्स अस्पताल के बाहर पुलिस का सख्त पहरा चीख-चीख कर गवाही दे रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। पुलिस के आला अधिकारी मीडिया से नजरें चुरा रहे हैं। एम्स के गार्ड्स को सख्त हिदायत है कि कोई तस्वीर बाहर न जाए। हद तो तब हो गई जब दुबई से आई माणिक की सगी बहन और जीजा ने भी होंठ सिल लिए। अपनों की लाश सामने है, लेकिन खाकी और सत्ता का खौफ इस कदर हावी है कि कोई एक शब्द बोलने को तैयार नहीं।

 एक रसूखदार आईपीएस और 25 साल पुरानी खूनी फाइल

आखिर माणिक की मौत से किसे फायदा होगा? इस सवाल का जवाब उस पच्चीस साल पुरानी फाइल में दफन है, जिसमें एक विवादित और रसूखदार तत्कालीन आईपीएस मुकेश गुप्ता का नाम गूंजता रहा है। दुर्ग में मिक्की मेहता से उस आईपीएस के संपर्क, पहली पत्नी के रहते गंधर्व विवाह और एक बेटी के दावों ने राजनीति में भूचाल ला दिया था। 2001 में मिक्की की जहरीले इंजेक्शन से रहस्यमयी मौत हुई। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताकर रसूखदारों को बचाने के लिए फाइल रफा-दफा कर दी। लेकिन माणिक ने हार नहीं मानी।

Read More अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद

 1400 पन्नों की रिपोर्ट और 'गुम डायरी' का विस्फोट

सत्ता बदली तो एसआईटी का गठन हुआ। 1400 पन्नों की रिपोर्ट ने महकमे की चूलें हिला दीं। सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब 17 साल से गायब 'गुम डायरी' सामने आई। उसमें मिक्की की मौत और सफेदपोशों के काले कारनामे दर्ज थे। पूर्व डीजी गिरधारी नायक की जांच ने साबित किया कि शुरुआती जांच में पुलिस ने जानबूझकर एक बड़े चेहरे को बचाने के लिए भयानक धांधली की थी।

Read More सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया

क्या माणिक के साथ श्मशान में राख हो जाएगा सच?

माणिक का परिवार इसी सड़े हुए सिस्टम से लड़ता रहा। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया, प्रताड़ित किया गया। दबाव में उनकी मां घुट-घुट कर मर गईं। और अब माणिक की लाश मिलना कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। यह सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है। जिस तरह पुलिस लीपापोती कर रही है, उससे साफ है कि मिक्की मेहता केस का सच अब माणिक के साथ ही श्मशान में राख हो जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि रसूख के इस खौफनाक खेल में खाकी और कितने खून पीकर अपनी प्यास बुझाएगी?

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू