देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: धमाके के बाद लगी आग में 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: धमाके के बाद लगी आग में 3 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

नई दिल्ली। Dewas जिले में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। एबी रोड स्थित टोंककला के पास मौजूद फैक्ट्री में अचानक धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसके असर से फैक्ट्री के आसपास अफरा-तफरी मच गई और कई शव सड़क तक आ गिरे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम कर रहे अधिकांश मजदूर Bihar के अररिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई गंभीर घायलों को इंदौर और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अब तक 11 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।Untitled-design-(56)-1778743570370

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की कई टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर इलाके को खाली कराया है, क्योंकि अंदर अब भी भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही फैक्ट्री परिसर की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।

Read More रायपुर में अब GPS से ट्रैक होंगे 260 कचरा वाहन, घर बैठे मिलेगी गाड़ी की लोकेशन और पहुंचने का समय

फिलहाल, विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका है कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही या विस्फोटक सामग्री के गलत तरीके से भंडारण की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर देशभर में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More भिलाई के जगदंबा फोम गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Latest News

भिलाई: जेवरा सिरसा में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार भिलाई: जेवरा सिरसा में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
टोपी खींचने की शिकायत से शुरू हुई थी दुश्मनी, मेडिकल छात्र को स्नैपचैट पर बुलाकर दोस्तों ने कार में ठूंसा, कड़े के वार से सिर फूटा
भाई दूज पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो दोस्तों की मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा
मैनपाट की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्ज़ा, 9 साल के बच्चे को बना दिया जमीन का मालिक, करोड़ों की जमीन बेचने वाला सरगना गिरफ्तार
Kanker News: कांकेर विधायक आशाराम नेताम का मोबाइल हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे; विधायक ने की सतर्क रहने की अपील
अब दूरी नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा, आरटीई से निजी स्कूलों में दाखिले का दायरा बढ़ा
Bilaspur News: वन विभाग के सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते आए नजर
छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल
स्मृति ईरानी आज आएंगी छत्तीसगढ़, रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा, भाजपा नेताओं की लेंगी बैठक
डीएसपी पर आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक पर 24 घंटे में 3 FIR; रेस्टोरेंट और कार बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी
छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर
रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार