कोरबा में रील बनी मौत का कारण: नदी में छलांग लगाने के बाद डूबता रहा युवक, दोस्त बनाते रहे VIDEO, 48 घंटे बाद मिला शव

कोरबा में रील बनी मौत का कारण: नदी में छलांग लगाने के बाद डूबता रहा युवक, दोस्त बनाते रहे VIDEO, 48 घंटे बाद मिला शव

कोरबा। Korba जिले में सोशल मीडिया रील बनाने का खतरनाक जुनून एक युवक की जान ले बैठा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित अहिरन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पानी में संघर्ष करता दिखाई दे रहा है, जबकि किनारे खड़े उसके दोस्त इसे मजाक और स्टंट समझकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।comp-31-1_1778749493

मृतक की पहचान निखिल सिंह के रूप में हुई है, जो South Eastern Coalfields Limited (SECL) कुसमुंडा में पदस्थ एक डंपर ऑपरेटर का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी पहुंचा था। इसी दौरान उसने सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने के उद्देश्य से ऊंचाई से नदी में छलांग लगा दी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छलांग के बाद वह करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन दोस्तों को लगा कि वह तैराकी कर रहा है और मजाक कर रहा है। जब वह पानी में पूरी तरह गायब हो गया, तब साथियों को हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ।comp-1139_1778749549

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और राहत टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार दो दिनों तक नदी में तलाश अभियान चलाया गया। खराब मौसम और नदी की गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। बुधवार देर शाम युवक का शव नदी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।714c1264-2a14-49dd-9aa0-be2681ad5d1e1778732374262-_1778743585

Read More ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी

इस हादसे ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बचाव कार्य में शामिल National Disaster Response Force (NDRF) की टीम को भी संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और अंडरवॉटर कैमरों जैसे जरूरी उपकरण पर्याप्त मात्रा में नहीं थे, जिससे ऑपरेशन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू