PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?

PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में करोड़ों रुपये के ठेकों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिस कंपनी को बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने वर्ष 2023 में गंभीर अनियमितताओं के चलते पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था, उसी कंपनी को विभाग ने करोड़ों रुपये के सरकारी काम सौंप दिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी ने विभाग के सामने शपथपत्र देकर खुद को किसी भी सरकारी विभाग में ब्लैकलिस्ट नहीं होने का दावा किया, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड इसके ठीक विपरीत कहानी बयां कर रहे हैं। सवाल यह है कि क्या विभागीय अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच किए बिना आंख मूंदकर ठेका दे दिया, या फिर इस पूरे खेल के पीछे किसी बड़े संरक्षण की भूमिका है?

सूत्रों के अनुसार, ब्लैकलिस्टेड फर्म को करीब 13 करोड़ रुपये के ठेके दिए गए, जिनमें खेल परिसर और विद्युत नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं। अब विपक्ष से लेकर आम जनता तक यह सवाल पूछ रही है कि जब कंपनी पहले से प्रतिबंधित थी, तो उसे सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये के काम कैसे मिल गए? क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, या फिर सरकारी सिस्टम में कहीं न कहीं जवाबदेही पूरी तरह खत्म हो चुकी है?

मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी बरकरार है, क्या यह केवल लापरवाही का मामला है या फिर करोड़ों रुपये के ठेकों के पीछे कोई संगठित खेल चल रहा था? यदि जांच निष्पक्ष हुई तो यह मामला सिर्फ एक फर्म तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया पर भी बड़े सवाल खड़े कर सकता है।

Read More 16.85 लाख की वसूली पर लगा ब्रेक, भिलाई निगम के 7 अभियंताओं को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अधिकारियों से मांगा जवाब

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!