नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! जंगल में छिपा खतरनाक जखीरा बरामद! सर्च ऑपरेशन में मिला IED, UBGL राउंड और हथियार

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! जंगल में छिपा खतरनाक जखीरा बरामद! सर्च ऑपरेशन में मिला IED, UBGL राउंड और हथियार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के बीच सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के डडईपानी जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक और हथियारों का डंप बरामद किया है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से जंगलों में छिपाए गए नक्सली ठिकानों और जखीरे की तलाश में अभियान चला रही हैं।ied-jabt

पुलिस अधिकारियों के अनुसार खुफिया सूचना और सर्चिंग अभियान के आधार पर जंगल में संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, जहां से नक्सलियों का डंप मिला है। बरामद सामग्री में प्रेशर कुकर आधारित आईईडी, एक अन्य कुकर आईईडी, भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल राउंड और विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों ने मौके से सभी सामान जब्त कर लिया है।WhatsApp-Image-2026-06-12-at-7.36.40-PM-1536x1152

अधिकारियों ने बताया कि बरामद आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जंगल में ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के कारण छिपाए गए हथियार और विस्फोटक सामग्री सामने आ रही है। पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम इलाके में आगे भी अभियान जारी रखे हुए है।

Read More आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल