एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

बिलासपुर : स्टेट बैंक के पीछे से एल्युमिनियम की वेस्ट पाइप चोरी होने के मामले में तखतपुर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप बरामद की है जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में प्रार्थी ने 4 सितंबर 2026 को तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि स्टेट बैंक के पीछे रखी एल्युमिनियम की वेस्ट पाइप को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 522/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिला चोरी का सुराग

Read More सीएम हेल्पलाइन का खेल: खुद की शिकायत की जांच खुद ही कर रहे अफसर, प्रार्थी को हेल्पलाइन से कॉल आया,क्या आप संतुष्ट है, इधर साहब का 42 लाख का फर्जी मेडिकल बिल पास; अंबिकापुर में 80 लाख का बंगला 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप बरामद की गई। बरामद सामान की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है।

Read More खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तखतपुर कॉलेजपारा निवासी फूलमनी देवार (26), पति राहुल देवार और दिया देवार, पति कमल देवार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सहायक उपनिरीक्षक रमेश ओरके, वरिष्ठ आरक्षक राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला और संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए