7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी

7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राशन दुकान से घर लौटने के लिए निकली बच्ची जब देर तक वापस नहीं आई, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बची नहीं मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच के दौरान एक के बाद एक अहम सुराग सामने आते गए। पुलिस ने घटना के आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान को घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर बांगो के घने जंगल से पकड़ा। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

राशन लेने निकली थी बच्ची, फिर अचानक हो गई लापता

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार पिछले चार महीनों से कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म के पास रह रहा था। बच्ची के पिता इसी पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं। 19 अक्टूबर को पिता ने अपनी सात वर्षीय बेटी को घर के पास स्थित राशन दुकान से राशन लेने भेजा था। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक बच्ची के नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Read More MP Crime News: धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु थे निशाने पर! सोशल मीडिया से रेकी कर चोरी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

चार दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ, जांच में मिला अहम सुराग

Read More विवादित कारोबारी दीपक टंडन के 'होटल वेलकम श्री' पर निगम का डंडा, लाखों के टैक्स बकाए पर हुई सिलिंग की कार्रवाई 

मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। बच्ची की तलाश के साथ ही संभावित घटनाक्रम की जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस दौरान चार दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची के लापता होने से पहले बांगो थाना क्षेत्र के देवमती पारा निवासी अजय उर्फ अमित चौहान को इलाके में देखा गया था। इसके बाद पुलिस का संदेह उस पर गहराया। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही वह गायब था, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई।

सुनसान जगह पर ले जाकर की वारदात, विरोध करने पर घोंटा गला

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने बच्ची को रुपये देने का लालच देकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया था। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। पुलिस के अनुसार, बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

खोजी कुत्ते की मदद से 60 किलोमीटर दूर जंगल में मिला आरोपी

घटना के बाद आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई थी। उसकी खोज के लिए खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बांगो क्षेत्र के घने जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद से ही जंगल में छिपकर रह रहा था।

दो शादियां कर चुका है आरोपी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस के मुताबिक, उसने दो महिलाओं से शादी की है और वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रावणभाठा इलाके में रह रहा था। हालांकि, बच्ची की हत्या के मामले में उसकी कथित भूमिका ही जांच का अभी बाकी हैं।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर
हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी