महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू, बैलेट पेपर की हो रही गिनती, जानें कितने बजे आएगा पहला रुझान, राष्ट्रीय जगत विजन पर देखें पल-पल की अपडेट ……. भाजपा दफ्तर में बन रही है जलेबी
महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू, बैलेट पेपर की हो रही गिनती, जानें कितने बजे आएगा पहला रुझान, राष्ट्रीय जगत विजन पर देखें पल-पल की अपडेट इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। महाराष्ट्र में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनटी शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही […]

महाराष्ट्र और झारखंड में वोटों की गिनती शुरू, बैलेट पेपर की हो रही गिनती, जानें कितने बजे आएगा पहला रुझान, राष्ट्रीय जगत विजन पर देखें पल-पल की अपडेट
इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। महाराष्ट्र में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनटी शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। उसके बाद EVM के तालें खुलेंगे और वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक पहला रुझान सुबह 9 बजे आएगा।
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में वोटों की गिनती शुरू, बैलेट पेपर की हो रही गिनती, जानें कितने बजे आएगा पहला रुझान, क्या BJP की रोटी-बेटी और माटी का चलेगा सिक्का या INDIA Alliance की बनेगी सरकार? जानें पल-पल की अपडेट
महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी? क्या भाजपा (BJP), शिवसेना शिंदे गुट वाली शिवसेना (ShivSena), अजित पवार गुट वाली एनसीपी का NDA गठबंधन फिर से सरकार में वापसी करेगा? या फिर कांग्रेस (Congress), शिवसेना उद्धव और NCP शरद पवार गुट की जीत होगी। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, शरद पवार या नाना पटोले। क्या शरद पवार MVA के साथ करेंगे बड़ा खेल? । आपके हर सवाल का जवाब आज मिल जाएगा।
Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में महायुति या MVA की सरकार? क्या शरद पवार MVA के साथ करेंगे बड़ा खेल? जानें पल-पल की अपडेट
शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार का बड़ा दावा
महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले वडाला से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा, “परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है, आप इसे देखेंगे. महा विकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।
हार से ज्यादा खेला का डर… बैठकों का दौर जारी, उद्धव ठाकरे- शरद पवार के बाद शिवसेना शिंदे गुट और कांग्रेस ने शाम को बुलाई पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक-
शरद पवार MVA के साथ करेंगे बड़ा खेल?
महाराष्ट्र की सियासत में अब तक इतने उलटफेर हो चुके हैं कि प्रदेश की किसी राजनीतिक संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता नारायण के बयान ने चुनावी परिणाम से पहले खलबली मचा दी है। नारायाण राणे ने कहा, “शरद पवार भी महायुति के साथ आ सकते हैं। शरद पवार एक चतुर नेता हैं और वे किसी भी समय अपनी पार्टी के विधायकों के हित में फैसला ले सकते हैं।
Maharashtra-Jharkhand Election Result: महाराष्ट्र-झारखंड में किसे मिलेगी सत्ता, एनडीए जीतेगा रण या बाजी मारेगा INDIA Alliance? वायनाड-नांदेड़ उपचुनाव में किसका चलेगा सिक्का? कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
गहलोत बोले- महाराष्ट्र में होगी इंडिया ब्लॉक की होगी जीत
महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत ने कहा, “अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे। लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने INDIA अलायंस पर भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है…हमें पूरा भरोसा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं. INDIA अलायंस ने मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी…हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।

बीजेपी दफ्तर में बन रही जलेबी, महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे कुछ देर में
दिल्ली। महाराष्ट्र-झारखंड के विधानसभा चुनाव और इसके अलावा हुए उपचुनावों के नतीजों की घड़ी आ गई है । थोड़ी ही देर में काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों में हलचल जारी है । कहीं पहले से ही जश्न की तैयारी है तो कहीं कांटे की टक्कर है, इसलिए बेसब्री भी अधिक है । सभी जीत का दावा कर रहे हैं और इसके साथ ही पूजा-प्रार्थनाओं का दौर भी जारी है. मुंबई की मुम्बादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिंदे शिवसेना की उम्मीदवार शायना एनसी ने शनिवार को मतगणना से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की । इस दौरान उन्होंने मुम्बादेवी क्षेत्र की समस्याओं और अपने विकास के दृष्टिकोण पर बात की । शायना एनसी ने कहा, “मुम्बादेवी के लोगों के लिए क्लस्टर विकास और आवास सबसे बड़ी समस्या है। अगर महिलाओं की बात करें तो उन्हें सुरक्षा और सुविधा चाहिए. यहां न तो अस्पताल हैं, न स्कूल.
मतगणना शुरू, आ रहे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे मुझे लगता है कि पूरे क्षेत्र के लिए एक सही विकास योजना बनानी होगी, जिससे इसे एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र में बदला जा सके। आज यह राज्य का सबसे पिछड़ा क्षेत्र बन गया है.” सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर उन्होंने कहा, “मैं महायुति सरकार की फिर से वापसी के लिए आशीर्वाद लेने आई हूं, ताकि हम जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहें ।
