नेशनल हेराल्ड केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस नेता मनु सिंघवी ने भाजपा पर साधा निशाना

नेशनल हेराल्ड केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस नेता मनु सिंघवी ने भाजपा पर साधा निशाना नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है. कार्रवाई […]



नेशनल हेराल्ड केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 751.9 करोड़ की संपत्ति जब्त, कांग्रेस नेता मनु सिंघवी ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है. कार्रवाई के बाद ED ने कहा, “कुर्क की गई संपत्ति में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित कई जगहों की प्रॉपर्टी है. इसकी कुल कीमत 661.69 करोड़ रुपये है.”

https://x.com/dir_ed/status/1726953658540310637?t=MBhTZZuBPUWFVq-XXYrgqQ&s=08

Read More बिलासपुर भाजपा में अपनों ने ही बिगाड़ा अपनों का खेल, दिल्ली से फोन घनघनाया और रुक गया कार्यकम....

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर साधा निशाना

Read More बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग से हड़कंप, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

ED के इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा को निशाने पर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “ईडी के जरिए एजेएल संपत्तियों की कुर्की की खबरें, हर राज्य में चल रहे चुनावों में निश्चित हार से ध्यान हटाने की उनकी हताशा को दर्शाती हैं।

“उन्होंने आगे लिखा, “यह इलेक्शन के बीच में ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी के जरिए और उसके लिए छल, झूठ और झूठ की पूर्वनिर्मित संरचना है. बीजेपी का कोई भी गठबंधन सहयोगी-सीबीआई, ईडी या आईटी-भाजपा की निश्चित आसन्न हार को नहीं रोक सकता.”

बता दें कि इस मामले में यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा समाचार पत्र चलाने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक विश्वासघात के आरोप शामिल हैं. इस सिलसिले में एजेंसी पहले ही सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे